Saharanpur : सहारनपुर के लालवाला में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में आठ घायल

मामला रविंद्र राणा और नरेश कुमार के बीच काफी समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है। शनिवार को जब एक पक्ष ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, तो दूसरे पक्ष ने उसे रोक दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से ला

May 9, 2026 - 22:30
130 Views
Saharanpur : सहारनपुर के लालवाला में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में आठ घायल
Saharanpur : सहारनपुर के लालवाला में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में आठ घायल

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र स्थित लालवाला गांव में दो बीघा जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। इस हिंसा में तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हुए हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया है।

मामला रविंद्र राणा और नरेश कुमार के बीच काफी समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ा है। शनिवार को जब एक पक्ष ने विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, तो दूसरे पक्ष ने उसे रोक दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दलित पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर एकतरफा लाठीचार्ज किया, जिससे उनके पक्ष के लोग चोटिल हुए। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि जमीन कानूनी रूप से उनकी है।

इस बवाल में घायल सुलेंद्र कुमार, नीरज, आकाश, राजकुमार, योगेश, सिब्बो, कलावती और सविता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बसपा के नेता भी गांव पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी देहात मयंक पाठक का कहना है कि जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हुआ था, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow