Hardoi : मलिहाबाद ज्ञापन देने जा रहे लोगों को हरदोई पुलिस ने अतरौली सीमा पर रोका, भारी बल तैनात
सुनील अर्कवंशी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और किसी भी समूह को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती उन्हें वापस भेज रही है और शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञा
हरदोई और लखनऊ की सीमा पर उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब मलिहाबाद में ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों को हरदोई पुलिस ने अतरौली बॉर्डर पर रोक दिया। प्रशासन ने लखनऊ जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर कड़ा पहरा लगा दिया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अतरौली पुलिस ने लखनऊ की ओर जाने वाली सड़कों को पूरी तरह बंद कर दिया है ताकि प्रदर्शनकारी आगे न बढ़ सकें।
सुनील अर्कवंशी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और किसी भी समूह को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस जबरदस्ती उन्हें वापस भेज रही है और शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने जाने के अधिकार को रोका जा रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इस पाबंदी का कोई ठोस कारण नहीं बताया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। एक प्रदर्शनकारी का कहना था कि उन्हें बिना वजह अतरौली में बंधक जैसी स्थिति में रोक दिया गया है। इस घेराबंदी की वजह से आम राहगीरों को भी घंटों जाम और चेकिंग का सामना करना पड़ा। मौके पर रामसुचित्र अर्कवंशी, पंकज अर्कवंशी, संजय अर्कवंशी, अशोक अर्कवंशी, संदीप अर्कवंशी और शोभित अर्कवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?


