Hardoi : श्याम बिहारी मिश्र की जयंती पर व्यापार मंडल ने लोगों को पिलाया ठंडा शरबत
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि श्याम बिहारी मिश्र हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए लड़े और उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारी समाज की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर जनसेवा का कार्य करना ही उ
हरदोई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्र की 88वीं जयंती के अवसर पर सिनेमा चौराहा स्थित रिद्धि सिद्धि साड़ी के पास शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्याम बिहारी मिश्र के चित्र पर फूल चढ़ाकर और दीप जलाकर की। चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय दुकानदारों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी सेवा की गई।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि श्याम बिहारी मिश्र हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए लड़े और उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारी समाज की उन्नति के लिए समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर जनसेवा का कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। दोपहर से शुरू हुआ यह सेवा कार्य शाम तक चलता रहा, जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी प्रशंसा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, जिला महामंत्री अशोक उपाध्याय, अनिल भसीन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अजय टंडन, अनिल गुप्ता, राजन द्विवेदी, भरत पांडे, अपूर्व महेश्वरी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सज्जन अवस्थी, किरण सिंघल, दिनेश यादव और अवनीश त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
Also Click : Saharanpur : डिजिटल स्व-गणना का आगाज, महापौर ने ऑनलाइन जानकारी भरकर किया शुभारंभ
What's Your Reaction?




