Hardoi : उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि प्रेमावती पीके वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और स्कूल परिवार का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शैक्षणिक संस्थानों की बेहतरी के लिए वे हर संभव मदद करेंगी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने

By INA News Desk
Apr 8, 2026 - 23:40
42 Views
Hardoi : उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Hardoi : उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में वार्षिकोत्सव का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हरदोई के विकास खंड सुरसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 'अनुगूंज' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर और माँ शारदे के चित्र पर फूल अर्पित कर समारोह की शुरुआत की।इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए, जिसके बाद बच्चों ने कई प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया।मुख्य अतिथि प्रेमावती पीके वर्मा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और स्कूल परिवार का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शैक्षणिक संस्थानों की बेहतरी के लिए वे हर संभव मदद करेंगी।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों और होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यार्थियों को नए सत्र की किताबें और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम संयोजक मंजू वर्मा ने आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी डी.एल. राणा, ग्राम प्रधान उदय पाल और पूर्व प्रधान संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement