Gonda : चोरी के दो महीने बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

पीड़ित हृदयराम का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाने में लिखित जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल जांच का भरोसा देकर उन्हें वापस भेज दिया। दो महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो केस द

Apr 8, 2026 - 23:58
45 Views
Gonda : चोरी के दो महीने बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
Gonda : चोरी के दो महीने बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

गोण्डा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात को लेकर पुलिस की सुस्ती सामने आई है। ग्राम परसौना अवस्थी चौराहा के रहने वाले हृदयराम पिछले दो महीनों से न्याय पाने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गए थे। जब वे वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले और कीमती सामान गायब था। चोरों ने घर से सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायल और बिछिया सहित कई जरूरी कागजात चोरी कर लिए थे।

पीड़ित हृदयराम का आरोप है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाने में लिखित जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल जांच का भरोसा देकर उन्हें वापस भेज दिया। दो महीने का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही चोरी का माल बरामद करने की कोई कोशिश की। स्थानीय पुलिस की इस लापरवाही से परेशान होकर अब पीड़ित ने जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मदद मांगी है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। इस मामले को लेकर गांव के लोगों में भी काफी नाराजगी है, क्योंकि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow