Ballia : महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोकने पर बलिया में भारी विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को महापुरुषों का अपमान बताया। उनका कहना था कि महाराणा प्रताप देश के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं, ऐसे में उनकी जयंती पर माल्यार्पण से रोकना समाज की

May 10, 2026 - 13:53
 0  0
Ballia : महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोकने पर बलिया में भारी विरोध प्रदर्शन
Ballia : महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोकने पर बलिया में भारी विरोध प्रदर्शन

Report : S.Asif Hussain Zaidi

बलिया में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब प्रशासन ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाने से लोगों को रोक दिया। पुलिस कार्यालय के पास स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को प्रशासन ने तिरपाल से ढक दिया था और वहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

जैसे ही करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे नाराज होकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को महापुरुषों का अपमान बताया। उनका कहना था कि महाराणा प्रताप देश के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं, ऐसे में उनकी जयंती पर माल्यार्पण से रोकना समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की। करणी सेना के नेता राणा प्रताप सिंह ने मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो और समाज को सम्मान के साथ कार्यक्रम करने दिया जाए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रशासन के प्रति लोगों ने अपनी कड़ी नाराजगी दर्ज कराई।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow