Hardoi : महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हरदोई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने महाराणा प्रताप के जीवन

May 10, 2026 - 13:07
 0  4
Hardoi : महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Hardoi : महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हरदोई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका त्याग, स्वाभिमान, देशभक्ति और अटूट साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का केंद्र बना रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और अपने सम्मान की रक्षा के लिए पूरा जीवन न्योछावर कर दिया, उनका यह बलिदान इतिहास के पन्नों में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

समारोह में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेयी, पंकज सिंह, गोपाल अग्रवाल, रामजी गुप्ता, शनि दीक्षित, ऋषभ त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, आशीष सोमवंशी और अभिषेक सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow