Hardoi News: महात्मा बुद्ध मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ हैं- अजीत सिंह बब्बन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ....

May 12, 2025 - 20:07
 0  37
Hardoi News: महात्मा बुद्ध मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ हैं- अजीत सिंह बब्बन

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर उन्होंने कहा महात्मा बुद्ध जो गौतम बुद्ध के नाम से भी प्रसिद्ध है, वह विश्व के महान दार्शनिकों में से एक हैं। उनका जन्म 563 ईसा पूर्व में नेपाल के लुम्बिनी में हुआ था। युवावस्था में ही उन्होंने सांसारिक दुखों को देखकर सत्य की खोज में अपना राजसी जीवन और राजसी ठाँठ-बांठ को त्याग दिया और योग माया की ओर चल पड़े। बुद्ध ने कुरीतियों का विरोध किया, लेकिन वेदों और उपनिषदों के दार्शनिक विचारों को भी अपने दर्शन में शामिल किया।

उनकी शिक्षाओं का गहरा प्रभाव मध्यकालीन विचारक कबीरदास और आधुनिक विचारक डॉ. अंबेडकर और राहुल सांकृत्यायन पर भी पड़ा। बुद्ध की मृत्यु के बाद, उनके शिष्यों ने उनकी शिक्षाओं को संहिताबद्ध किया, जिन्हें त्रिपिटक के रूप में जाना जाता है। इनमें विनय पिटक, सुत पिटक और अभिधम्म पिटक शामिल हैं, जो पाली भाषा में लिखे गए हैं।

उन्होंने चार आर्य सत्यों और अष्टांगिक मार्ग का उपदेश दिया, जो नैतिक आचरण, मानसिक अनुशासन और ज्ञान पर आधारित हैं। बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और समानता के सिद्धांतों पर जोर दिया, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ हैं, जो शांति, सद्भाव और आत्म-ज्ञान की ओर ले जाती हैं।

Also Read- Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण, लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक मंडल प्रभारी सुभाष पांडे सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ल नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई हरदोई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय ऋषभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।