Hardoi News: अजीत सिंह बब्बन एक बार फिर बने BJP जिलाध्यक्ष, प्रदेश संगठन ने जताया भरोसा
वर्ष 2005 में वर्ष 2005 में 24 वर्ष की आयु में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं वर्ष 2007 में 26 वर्ष की आयु में BJP जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 में जिला उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2019 में पुन:

By INA News Hardoi.
BJP ने यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी संगठन में जिलास्तर पर भारी बदलाव कर दिया है लेकिन जिला हरदोई एक बार फिर से अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) पर BJP ने भरोसा जताते हुए हरदोई जिले की कमान सौंपी है। उन्हें दोबारा हरदोई BJP का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। विदित हो कि अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) काफी समय से BJP से जुड़े हुए हैं। संघर्ष के दिनों में जब चंद लोग ही BJP का झंडा लेकर चलते थे बब्बन भी उसमें शामिल थे। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए हरदोई का जिला अध्यक्ष बनाया है।
यहां पर 17 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। चुनाव अधिकारी नरेश वालिया ने पर्यवेक्षक एमएलसी सुभाष यदुवंश की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष का ऐलान किया। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी समेत सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। 42 वर्षीय अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) परास्नातक तक शिक्षित हैं। वर्तमान में भी वह जिलाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।
Also Read: Baitul News: ऑयल मिल के टैंक में दो कर्मचारियों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
इससे पूर्व वह जिला महामंत्री, दो बार BJP जिला उपाध्यक्ष रहे। वह मानवाधिकार प्रकोष्ठ BJP के प्रदेश सह संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यालय प्रमुख एवं महाविद्यालय प्रमुख भी रह चुके हैं। वह स्वयं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं। वर्ष 1998 में BJP जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह के कार्यकाल में सबसे पहले उन्हें युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।वर्ष 2005 में वर्ष 2005 में 24 वर्ष की आयु में भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं वर्ष 2007 में 26 वर्ष की आयु में BJP जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 में जिला उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2019 में पुन: जिला महामंत्री बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अजीत सिंह का स्वागत किया।अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। लखनऊ रोड स्थित BJP जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मेयर सहारनपुर संजीव वालिया ने अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) के नाम की घोषणा की। बहरहाल, ग्राम महुईपुरी के प्रशिक्षित स्वयंसेवक शिक्षक पिता के पुत्र अजीत सिंह बब्बन (Ajeet Singh Babban) को एक बार फिर से हरदोई से BJP जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।
What's Your Reaction?






