भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 00:52
78 Views
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन

कछौना-हरदोई।

भारतीय जनता पार्टी केशीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कछौना मण्डल की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन सीएमडी डिग्री कॉलेज में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन तथा क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा सदस्यता कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया सदस्यता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ एक सितंबर से होगा, जो 25 सितंबर तक चलेगा द्वितीय चरण एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा सक्रिय सदस्यता 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा  प्रत्येक बूथ से कम से कम 200 प्राथमिक सदस्य बनेंगे।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा भाजपा की नीतियों व कार्यों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। जन-जन की भागीदारी के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। इस अवसर पर  संचित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राधारमण  उर्फ पंकज शुक्ला, जिला कार्य समिति सदस्य ब्रह्माकुमार सिंह मण्डल प्रभारी अभय शंकर शुक्ला, डॉ सुशील गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री मयंक सिंह तथा दुर्गेश सिंह कामीपुर अनिल कुमार सिंह महरी एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी, सभासद , मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow