यूपी पुलिस परीक्षा: 5 लाख में लीक पेपर देने के मामले में पुलिस ने 3 को धरा

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 00:46
103 Views
यूपी पुलिस परीक्षा: 5 लाख में लीक पेपर देने के मामले में पुलिस ने 3 को धरा

संभल.

यूपी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है. वहीं शातिर ठग परीक्षा को दागदार बनाने की कोशिश में लगे हैं. संभल में शातिर ठगों ने पांच लाख में लीक पेपर देने का झांसा देकर परीक्षा में गड़बड़ी की अफवाह फैलाई. पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें - 2 दिवसीय मथुरा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, जारी परियोजनाओं की प्रगति का आंकलन किया

पूरा मामला रजपुरा थाना इलाके का है जहां के एक गांव के युवक ने इस थाना के गांव के शख्स से पांच लाख में पुलिस परीक्षा का लीक पेपर देने का झांसा देकर ठगी की कोशिश की. फोन पर पेपर के सौदे की 112 पर शिकायत हुई. भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर  आरोपी युवक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है आरोपी ठगी कर फरार होने की तैयारी में थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow