2 दिवसीय मथुरा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, जारी परियोजनाओं की प्रगति का आंकलन किया

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 23:13
296 Views
2 दिवसीय मथुरा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, जारी परियोजनाओं की प्रगति का आंकलन किया
Advertisement
Advertisement

हाईलाइट्स:-:

  • श्रद्धालु हो या स्थानीय निवासी, सबको सुविधा, सबकी सुरक्षा, सबका सम्मान सुनिश्चित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री का निर्देश, परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता का ध्यान रखें, ब्रज क्षेत्र में कहीं भी न हो टूटी सड़कें
  • मुख्यमंत्री की मंशा, ब्रज में व्यवस्था ऐसी, जो श्रद्धालुओं को कराए सुखद अनुभूति

मथुरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं-पर्यटकों से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे ब्रजमण्डल में कोई स्थानीय निवासी हो अथवा पर्यटक व श्रद्धालु, हर किसी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। हर किसी की आस्था का पूरा सम्मान होना चाहिए, इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। परिक्रमा मार्गों एवं हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। बाइक एवं पीआरवी की गश्त बढ़ाई जाए।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सोमवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटकों की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे नगर निगम क्षेत्र को यथाशीघ्र 'सेफ सिटी' के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, संवेदनशील, भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगातार पुलिस की उपस्थिति बनी रहनी चाहिए।
ब्रज क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे ब्रज क्षेत्र कहीं भी टूटी हुई अथवा गड्ढे वाली सड़कें न हों। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें - यूनिफाइड पेंशन स्कीम: भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर?

यदि कहीं ऐसा हो तो तत्काल उसकी मरम्मत करा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन अथवा अमृत योजना के अंतर्गत जारी कार्यों से जहां कहीं भी सड़क खराब हुई है, यथाशीघ्र उसकी मरम्मत कराई जाए। परिक्रमा मार्ग की स्वच्छता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने इससे जुड़े मार्गों की मरम्मत के भी निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए मोहल्ला समितियों जैसी जनसहभागिता को उपयोगी बताया, साथ ही मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में स्वच्छता के लिए अतिरिक्त मैनपॉवर की तैनाती तथा कूड़ा प्रबन्धन के लिए प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर बेहतर प्रयासों करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा में स्ट्रीट लाइट एवं डेकोरेशन बेहतर होना चाहिए। प्रमुख मार्गो एवं स्थलों पर सोलर पैनल युक्त स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था करे। ठेला, रेहड़ी पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित किया जाए, वेंडिंग जोन बनाए जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पाइप्ड पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए। ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम, पुलिस एवं विकास प्राधिकरण पार्किंग बढ़ाने के लिए प्रयास करे। अधिकाधिक मल्टीलेवल पार्किंग बनाए। पार्किंग में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए, जिसमें दुकानें बनाएं। लोगों से संवाद करे और उन्हें दुकानें आवंटित करें, इससे आय भी होगी और ट्रैफिक की समस्या से भी निदान मिलेगा।


श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। साल-दर-साल इसमें बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में यहां सभी श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाया जाना आवश्यक है। व्यवस्था ऐसी हो जिससे यहां से लौटने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव ले कर जाएं। मुख्यमंत्री ने कॉरीडोर में मल्टीलेवल पार्किंग और कॉमर्शियल स्पेस की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज, इसके महत्वपूर्ण केंद्र हैं। विगत 07 वर्षों में यहां व्यापक परिवर्तन हुआ है। टूरिस्ट फुटफॉल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। यह टूरिस्ट फुटफॉल लोकल इकॉनमी को बढ़ावा देने वाला है। अगले वर्ष प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन है। करोड़ों लोगों का आगमन होगा। मथुरा-वृंदावन में भी लोग आएंगे, ऐसे में हमें श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना होगा।

यह भी पढ़ें - योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरीडोर पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सभी पक्षों से बातचीत की जाएगी। सभी को आश्वस्त करें। किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी से बातचीत के आधार पर लोगों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए पुनर्वास की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) संदीप सिंह, राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक माठ राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह सहित सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement