सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी रोप-वे की सौगात, अब सिर्फ 7 मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे श्रद्धालु 

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 00:41
251 Views
सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दी रोप-वे की सौगात, अब सिर्फ 7 मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे श्रद्धालु 
Advertisement
Advertisement

हाईलाइट्स:-:

  • नहीं चढ़नी होंगीं लगभग 251 सीढियां, रोप- वे से जाना होगा आसान
  • 12 ट्राली होंगी संचालित, हर ट्राली में बैठ सकेंगे छह लोग 
  • ब्रज में लगातार पर्यटन सुविधाओं में इजाफा कर रही योगी सरकार

मथुरा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रजवासियों को रोप-वे की सौगात दी। अब ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडली किशोरी राधा रानी के लिए भक्तों को 251 सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में 15.89 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर रोप-वे प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। 

ब्रज में लगातार पर्यटन सुविधा में इजाफा कर रही योगी सरकार..
योगी सरकार ब्रज में लगातार पर्यटन सुविधाओं में इजाफा कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरसाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को रोप-वे सेवा की सौगात दी। ब्रज की महारानी श्री राधा रानी की नगरी बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत पर लाडली जी मंदिर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 251 सीढ़ियों को चढ़कर जाना पड़ता था, लेकिन अब रोप-वे से राधा रानी के मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को आसानी होगी।

बरसाने में बने 210 मीटर लंबे इस रोपवे में 12 ट्रॉली संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रॉली में छह लोग बैठ सकेंगे। जमीनी तल से रोपवे की ऊंचाई 30 मीटर है। पांच से सात मिनट में भक्त नीचे से ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान श्रीजी के मंदिर पहुंच जाएंगे। करीब एक घंटे में 72 श्रद्धालु श्री राधा रानी के दर्शन करने जा सकेंगे। रोप-वे के लिए दो स्टेशन का निर्माण किया गया है। अपर व लोअर स्टेशन पर टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें - हरदोई: भाजपा सदस्यता महाभियान कार्यक्रम में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, आगामी योजना पर हुई चर्चा

महज 100 रुपये तय किया गया है किराया..
बरसाना रोपवे प्रोजेक्ट में मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधीन पीपीपी मॉडल पर शुरू किया गया है। इसमें 15.89 करोड़ रुपए की लागत आई है। यहां पर्यटकों के लिए टॉयलेट ब्लॉक, कैंटीन, वेटिंग हॉल आदि का निर्माण किया गया है। रोप-वे में प्रति यात्री आने-जाने के लिए सौ रुपये खर्च करने होंगे। अगर कोई यात्री केवल एक तरफ के लिए ही रोप-वे का इस्तेमाल करता है तो उसे 60 रुपये देने होंगे। पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के लिए भी टिकट खरीदना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement