हरदोई: भाजपा सदस्यता महाभियान कार्यक्रम में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, आगामी योजना पर हुई चर्चा

पाली-हरदोई।
आगामी 1 सितंबर से शुरू हो रहे भाजपा सदस्यता महाभियान कार्यक्रम को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी पहुंचे। उन्होंने मंडल पाली व अनंगपुर में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विषयों व अग्रिम रणनीति पर गहन चर्चा की। इससे पहले पाली कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी व विशिष्ट अतिथि सौरभ मिश्र नीरज(पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष) का स्वागत भाजपा नेता कुलदीप मिश्रा, अमरीश सिंह ने माल्यार्पण करके किया। इस बीच उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राम प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि भाजपा की सदस्यता का यह एक महापर्व है, जिसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 से 25 सितंबर तक इस अभियान का पहला चरण, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण, 16 से 31 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलेगा। जिसमें नवीन सक्रिय सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस बीच 11 से 17 सितंबर तक विशेष सदस्यता महाभियान चलेगा, जिसमें हर बूथ पर 200 सदस्य जोड़े जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने हैं।
अन्य पदाधिकारियों को इससे ज्यादा संख्या में सदस्य जोड़ने होंगे। सौरभ मिश्र नीरज ने कहा कि एक मोबाइल नंबर पर मिस कॉल के जरिए भी नए सदस्य बनाये जा सकते हैं। संदीप मिश्रा, राजवीर सिंह, बाबू बाजपेई, रामप्रकाश सिंह, मूलचन्द्र बाजपेई आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






