हरदोई: जिला कारागार में बंदियों को ज्ञान परख पुस्तकें दी गईं, फल-वितरण भी किया

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 00:10
75 Views
हरदोई: जिला कारागार में बंदियों को ज्ञान परख पुस्तकें दी गईं, फल-वितरण भी किया

हरदोई।
जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को संवेदना संस्था, अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई हरदोई व यूपी वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा ज्ञान परख धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकें बांटी गयीं। इसके अलावा नेकी की दीवार परिवार व पतंजलि योग समिति द्वारा महिला बंदियों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सतीश चंद्र त्रिपाठी जेल अधीक्षक, विजय कुमार राय जेलर, अलका उप जेलर, सुखलाल उप जेलर, डॉ. बीएस पांडेय, डॉ. शीला पांडेय, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, श्रवण कुमार तिवारी, हरिवंश सिंह, शिमला सिंह, सचिन मिश्रा, सरस्वती गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow