Hardoi News: भाजपा ने 45वां स्थापना दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को दोहराया

कहा कि भाजपा शासनकाल में देश आज जिस बदलाव की बयार को देख रहा है, उससे हर एक नागरिक के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन ...

Apr 6, 2025 - 21:53
 0  118
Hardoi News: भाजपा ने 45वां स्थापना दिवस मनाया, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने विकसित भारत’ बनाने के संकल्प को दोहराया

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर झंडारोहण कर लाखों कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पार्टी के संस्थापक नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के इतिहास और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ बनाने की दिशा में जनसहभागिता की प्रतिबद्धता दोहराई। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर भंडारे का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला मैदान पार्टी की नींव रखी गई थी, जहां अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का पहला अध्यक्ष चुना गया था।

हालांकि, पार्टी की वैचारिक और संगठनात्मक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसे 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्थापित किया था। भारतीय जनसंघ कांग्रेस के प्रभुत्व के खिलाफ एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरा था और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मिलकर काम करता था। कहा कि 45वें वर्ष में भाजपा ने जो उपलब्धियां हासिल की है, वह अनुकरणीय है।

1984 के लोकसभा चुनावों में भाजपा में भाजपा ने दो सीटों से शुरुआत की और आज भाजपा और एनडीए गठबंधन की केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी है। इसके साथ ही 19 राज्यों में भाजपा और उसकी सहयोगियों की सरकारें जन सेवा में लगी हुई है। 1980 में यूपी भाजपा के माधव प्रसाद त्रिपाठी ने प्रदेश संघठन की कमान संभाली, वहां से आगे बढ़ते हुए, कल्याण सिंह ने भाजपा का ग्राफ बढ़ाया और सभी वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ा।1990 में राजेंद्र गुप्ता और उसके बाद कलराज मिश्र ने अपने अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी। इसी क्रम में विनय कटियार, केसरीनाथ त्रिपाठी, रामपतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, लक्ष्मी कांत बाजपेई, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संगठन को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि भाजपा शासनकाल में देश आज जिस बदलाव की बयार को देख रहा है, उससे हर एक नागरिक के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

एक समय था जब मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को लाइन लगानी पड़ती थी, चाहे वह गैस की लाइन हो या मोबाइल सिम की, राशन कार्ड बनाने से लेकर रेलवे रिजर्वेशन तक से जनता को तकलीफों से गुजरना पड़ता था। भाजपा ने ऐसी अनेक जनसमस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम किया। विकसित भारत का जो संकल्प भाजपा ने गढ़ा उसे पूरा करने अपना सर्वस्व दिया।

Also Read: Gorakhpur News: भाजपा के स्थापना दिवस पर CM Yogi ने फहराया पार्टी का झंडा, कहा- ’राष्ट्र प्रथम’ भाव के साथ सेवा, सुशासन व जन कल्याण को समर्पित है भाजपा

युवाओं को तकनीक और कौशल से हुनरमंद बनाया। महिलाओं को सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरा। किसानों को सशक्त बनाया। जिसका परिणाम है कि भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

भाजपा के नेतृत्वकर्ताओं और कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम ने भारत को विश्व में एक सशक्त पहचान दिलाने का कार्य किया है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष की झूठे प्रपंच में जनता बहकी जरूर पर भाजपा का साथ नहीं छोड़ा। नतीजों ने जनता को एहसास दिलाया और उसका बदला हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे विधानसभा के चुनावों में विपक्षी पार्टी को धूल चटाकर दिया। भारत की जनता ने कांग्रेस समाजवादी पार्टी के शासन काल को भुगता है। दोबारा वह नहीं चाहते कि उनकी आगे आने वाली पीढ़ी को भी भुगतना पड़े। बड़ी मुश्किल से भ्रष्टाचार, माफियाराज, जंगलराज जैसे माहौल से देश बाहर निकला है और आर्थिक विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। दोबारा अब उनके षडयंत्र में नहीं फसना है। कहा कि भाजपा की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति ने उद्योग जगत में एक नया विश्वास पैदा किया।देश के उद्योग जगत से लेकर विदेशी निवेशकों ने भारत में निवेश किया। नए अपराधिक कानूनों के लागू होने से जनता में पुलिस और व्यवस्था के प्रति और विश्वास काबिज हुआ है। प्रदेश की उपलब्धियों पर कहा कि भाजपा के शासन में प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, नैमिष तीर्थ और शुक्र तीर्थ पुनरुद्धार अर्धकुंभ से लेकर महाकुंभ आयोजन ने प्रदेश में एक दिव्य वातावरण को स्थापित किया। प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश को देश का सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला राज्य बनाया।

इन सब कार्यों से प्रदेश में 7.50 लाख से ज्यादा युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थाई रोजगार उपलब्ध हुआ। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ला ,आईटी प्रमुख सौरभ सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न मिश्रा, मुकुल सिंह आशा, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, उपाध्यक्ष निधि सिंह, महामंत्री पंकज सिंह, आशीष शुक्ल, अनुराग श्रीवास्तव, आदेश, ऋषभ आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow