Hardoi: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारण पर जोर।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली
हरदोई: जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण काव्या सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा मामले, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्युत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर), सिविल वाद तथा राजस्व वाद सहित विभिन्न निस्तारण योग्य मामलों का समाधान किया जाएगा।
बैठक में सचिव द्वारा सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि वादकारियों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।
What's Your Reaction?











