बैरिया दौलत में जागरूकता शिविर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजाति अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी।

बैरिया दौलत- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन कर जनजाति लोगों के अधिकार...

Aug 9, 2025 - 18:24
74 Views
बैरिया दौलत में जागरूकता शिविर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजाति अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी।
बैरिया दौलत में जागरूकता शिविर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनजाति अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी।

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
 बाजपुर/उधमसिंह नगर: बैरिया दौलत- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन कर जनजाति लोगों के अधिकार बताए गए। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में ग्राम कल्याणपुरी बैरिया दौलत, बाजपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री मति किशोरी देवी की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन कर पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने विश्व के जनजाति लोगों का अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारतीय सविंधान की पांचवी व छठी अनुसूची, अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम,2006 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम,1989 एंव विधिक सेवा प्राधिकरण,1987 के अंर्तगत निःशुल्क विधिक सेवाओं व राष्ट्रीय नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के विषय में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर जीत सिंह, राजकुमारी, रूपवती देवी, कोमल,अर्जुन सिंह, करन सिंह, सोमल सिंह, मुरारी सिंह, देवकी देवी,रवि सिंह आदि ग्रमीण मौजूद रहे।

Also Read- सीएम योगी के मार्गदर्शन में शिक्षा का नया युग, प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक यूपी ने लगाई लंबी छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow