Sambhal : CHC में डिलीवरी के दौरान पैसे मांगने का आरोप, महिला की मौत पर हंगामा

नर्स का दावा है कि उन्होंने मरीज को रोकने की कोशिश की और कहा कि यहीं डिलीवरी हो जाएगी, लेकिन परिजन नहीं माने। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी ने पैसे लिए हैं तो वह आशा के स्तर

By INA News Desk
Feb 25, 2026 - 20:23
34 Views
Sambhal : CHC में डिलीवरी के दौरान पैसे मांगने का आरोप, महिला की मौत पर हंगामा
Sambhal : CHC में डिलीवरी के दौरान पैसे मांगने का आरोप, महिला की मौत पर हंगामा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में डिलीवरी के लिए भर्ती एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति मतीन अहमद ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान उनसे बार-बार पैसे मांगे गए और हालत बिगड़ने के बावजूद उचित उपचार नहीं किया गया।परिजनों का कहना है कि महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई और अंततः दूसरे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।पीड़ित पति के मुताबिक, दोपहर में पत्नी को CHC लाया गया, जहां स्टाफ ने आश्वासन दिया कि शाम तक सामान्य डिलीवरी हो जाएगी। आरोप है कि इलाज के नाम पर पहले रू.1000, फिर रू.1500 और बाद में रू.1000 समेत कुल रू.3500 लिए गए।पति का कहना है कि हालत बिगड़ने पर भी पैसों की मांग जारी रही और महिला बेहोश हो गई। इसके बाद परिजन उसे बाहर ले गए, जहां 10 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। वहीं, स्टाफ नर्स रीना ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मौत CHC में नहीं हुई।उनके अनुसार, मरीज को परिजन और आशा कार्यकर्ता जबरन ठिलिया और रिक्शा में बैठाकर ले गए। नर्स का दावा है कि उन्होंने मरीज को रोकने की कोशिश की और कहा कि यहीं डिलीवरी हो जाएगी, लेकिन परिजन नहीं माने।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी ने पैसे लिए हैं तो वह आशा के स्तर पर हो सकता है, उनके पास कोई रकम नहीं आई। मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले मरीज को जनता हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर रेफर मांगने पर विवाद हुआ।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। परिजन कार्रवाई की बात कह रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग जांच की तैयारी में है। इस घटना के बाद CHC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow