Sambhal : अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़- चिमयावली में छापा, 16 सिलेंडर व उपकरण जब्त, कार्रवाई के निर्देश

मौके पर जांच में पाया गया कि सुबहान अली एक परचून की दुकान के साथ-साथ गैस रिफलिंग का कार्य कर रहा था और उसी परिसर में मुर्गा मीट शॉप भी संचालित की जा रही थी। छापे

By INA News Desk
Feb 25, 2026 - 20:27
30 Views
Sambhal : अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़- चिमयावली में छापा, 16 सिलेंडर व उपकरण जब्त, कार्रवाई के निर्देश
Sambhal : अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़- चिमयावली में छापा, 16 सिलेंडर व उपकरण जब्त, कार्रवाई के निर्देश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

बुधवार को सम्भल के नगर मजिस्ट्रेट को प्राप्त सूचना के आधार पर तहसील सम्भल के ग्राम चिमयावली में अवैध गैस रिफलिंग के एक मामले का खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान सुबहान अली पुत्र पप्पू को अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।मौके पर जांच में पाया गया कि सुबहान अली एक परचून की दुकान के साथ-साथ गैस रिफलिंग का कार्य कर रहा था और उसी परिसर में मुर्गा मीट शॉप भी संचालित की जा रही थी। छापेमारी के दौरान करीब 15–16 घरेलू गैस सिलेंडर, दो छोटे सिलेंडर तथा गैस रिफलिंग से संबंधित उपकरण बरामद किए गए। यह गतिविधि न केवल नियमों के विरुद्ध थी, बल्कि जन सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।अधिकारियों द्वारा जब सुबहान अली से गैस रिफलिंग के संबंध में पूछताछ की गई तो वह किसी भी प्रकार का संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पूर्ति विभाग को सूचित किया गया।इसके बाद अंकित कुमार अवस्थी एवं ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक, सम्भल मौके पर पहुंचे और समस्त साक्ष्यों का अवलोकन किया। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी है।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow