Lucknow : योगी सरकार की पहल: स्कूलों में शुरू हुआ 'जल पखवाड़ा', छात्र सीखेंगे पानी बचाने के गुर

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि स्कूलों को इस अभियान का मुख्य केंद्र बनाया गया है ताकि छात्र, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जल संरक्षण की मुहिम को घर-घर तक पहुँचा सकें। अभियान के दौरान हर दिन प्रार्थना सभा में छात्रों

Apr 17, 2026 - 21:58
 0  5
Lucknow : योगी सरकार की पहल: स्कूलों में शुरू हुआ 'जल पखवाड़ा', छात्र सीखेंगे पानी बचाने के गुर
Lucknow : योगी सरकार की पहल: स्कूलों में शुरू हुआ 'जल पखवाड़ा', छात्र सीखेंगे पानी बचाने के गुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में 'जल पखवाड़ा' की शुरुआत की है। 'कैच द रेन' अभियान के तहत यह कार्यक्रम 16 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में बचपन से ही पानी बचाने की आदत डालना और समाज को जागरूक करना है।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि स्कूलों को इस अभियान का मुख्य केंद्र बनाया गया है ताकि छात्र, शिक्षक और अभिभावक मिलकर जल संरक्षण की मुहिम को घर-घर तक पहुँचा सकें। अभियान के दौरान हर दिन प्रार्थना सभा में छात्रों को जल शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही जल निगम, पंचायती राज और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।

छात्रों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए स्कूलों में निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसके साथ ही स्कूलों में पेयजल स्रोतों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाएं। अभियान की पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए हर दिन होने वाली गतिविधियों की फोटो और वीडियो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow