Lucknow : बलिया के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए 908 लाख रुपये मंजूर, भृगु आश्रम का होगा कायाकल्प
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रसड़ा विधानसभा के लखनेश्वर जी मंदिर के विकास के लिए 50 लाख, बांसडीह के काली मंदिर के लिए 60 लाख और सिकंदरपुर के शिव मंदिर के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह बेल्थरा रोड के राम जानकी मंदिर के लि
पर्यटन विभाग ने बलिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 908 लाख रुपये की 08 योजनाओं को मंजूरी दी है। आजमगढ़ मंडल के इस जिले में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि रसड़ा विधानसभा के लखनेश्वर जी मंदिर के विकास के लिए 50 लाख, बांसडीह के काली मंदिर के लिए 60 लाख और सिकंदरपुर के शिव मंदिर के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं। इसी तरह बेल्थरा रोड के राम जानकी मंदिर के लिए 64 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सबसे बड़ी योजना बलिया शहर के प्रसिद्ध महर्षि भृगु आश्रम के लिए है, जिसके विकास पर 437 लाख रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा फेफना के बाबा मुक्तिनाथ धाम के लिए 101 लाख, बैरिया के खपड़िया बाबा आश्रम के लिए 51 लाख और बेल्थरा के जमुवाओं गांव स्थित पुराने शिव मंदिर में सुविधाओं के लिए 55 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से पूरे प्रदेश में आस्था के केंद्रों को संवारा जा रहा है। इन कामों के पूरा होने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और हमारी संस्कृति के मूल्यों को भी सुरक्षा मिलेगी।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









