Lucknow : बहराइच के मंदिरों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए सरकार ने जारी किए 396.80 लाख रुपये

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के तहत पयागपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर हुजूरपुर के लिए 39.80 लाख रुपये दिए गए हैं। नानपारा के रामपुर धोबियाहार में स्थित श्री बुढ़ेश्वर नाथ मंदिर के लिए 40 लाख और सदर विधानसभा के बेरिया

Apr 25, 2026 - 00:00
 0  6
Lucknow : बहराइच के मंदिरों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए सरकार ने जारी किए 396.80 लाख रुपये
Lucknow : बहराइच के मंदिरों का होगा कायाकल्प, पर्यटन विकास के लिए सरकार ने जारी किए 396.80 लाख रुपये

पर्यटन विभाग ने बहराइच जिले की विभिन्न विधानसभाओं में पर्यटन और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 396.80 लाख रुपये की 09 योजनाओं को मंजूरी दी है। इन कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई है। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम तय समय के भीतर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के तहत पयागपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर हुजूरपुर के लिए 39.80 लाख रुपये दिए गए हैं। नानपारा के रामपुर धोबियाहार में स्थित श्री बुढ़ेश्वर नाथ मंदिर के लिए 40 लाख और सदर विधानसभा के बेरिया मंदिर के लिए 57 लाख रुपये की राशि तय की गई है। इसी तरह महसी के मरी माता मंदिर के लिए 40 लाख, मटेरा के मंगलीनाथ शिव मंदिर के लिए 35 लाख और कैसरगंज के हर्दौली माता मंदिर के लिए 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा बेलहा के कारीकोट गांव में ग्रामीण पर्यटन के लिए 25 लाख, पयागपुर के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 57 लाख और बलहा के बाबा मंदिर सेमरी मलमता में सुविधाओं के लिए 58 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आस्था के केंद्रों को संवारा जा रहा है। इन सुविधाओं के बढ़ने से मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और हमारी संस्कृति भी सुरक्षित रहेगी।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow