Lucknow : हज-2026 की तीसरी उड़ान से 428 यात्री रवाना, लखनऊ और बरेली के लोगों की संख्या रही सबसे अधिक
यात्रियों की मदद और सफर को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर मो. सद्दाम हुसैन, मुजाहिद अली और शाहिद नूर अंसारी को भी इसी उड़ान से साथ भेजा गया है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि सभी या
लखनऊ से हज यात्रियों की तीसरी उड़ान ने सऊदी अरब के लिए उड़ान भरी। उड़ान संख्या एक्सवाई-8086 के जरिए कुल 428 यात्री रवाना हुए, जिनमें 223 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल हैं। इस बार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। इस विमान में सबसे ज्यादा लखनऊ के 65, बरेली के 55, कानपुर नगर के 44 और बाराबंकी के 41 यात्री सवार थे। इनके अलावा बिहार के 4 यात्रियों के साथ दिल्ली और मध्य प्रदेश के लोगों ने भी इसी उड़ान से सफर शुरू किया।
यात्रियों की मदद और सफर को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर मो. सद्दाम हुसैन, मुजाहिद अली और शाहिद नूर अंसारी को भी इसी उड़ान से साथ भेजा गया है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि सभी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। प्रशासन की ओर से हवाई अड्डे पर भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









