Bajpur : तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। मृतक दूध का कारोबार करते थे
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के नैनीताल मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम दूधिया कॉलोनी निवासी रवि अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से निजी काम के लिए भट्टपुरी गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक छा गया। मृतक दूध का कारोबार करते थे और अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पीड़ित पत्नी आशा देवी का हाल बेहाल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही दरोगा देवेंद्र मनराल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कार और स्कूटी दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









