Ballia News: सहतवार में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से मारपीट, एक की मौत, पुलिस की 3 टीमें गठित 

बलिया के सहतवार में पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहतवार

By INA News Desk
Nov 10, 2026 - 12:13
7 Views
Ballia News: सहतवार में पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से मारपीट, एक की मौत, पुलिस की 3 टीमें गठित 
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया के सहतवार में पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहतवार के वार्ड नंबर 14 में दोपहर करीब 1 बजे संजू देवी और विनोद राजभर पक्ष और शुभम वर्मा पक्ष के बीच पुरानी बातों को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इसमें विनोद राजभर और सुदर्शन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल बलिया भेजा, जहां से विनोद राजभर को मऊ रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। थाना सहतवार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement