Ballia News: सपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार का राज था, अखिलेश भस्मासुर हैं- अरविंद राजभर

बलिया में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा

By INA News Desk
Nov 3, 2026 - 16:02
6 Views
Ballia News: सपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार का राज था, अखिलेश भस्मासुर हैं- अरविंद राजभर
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार श्राप की तरह थी।

बलिया के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित युवा भागीदारी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अरविंद राजभर ने प्रेस वार्ता में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में थाने को पार्टी कार्यालय समझा जाता था। एसडीएम और तहसीलदार के दफ्तर में सरकारी कुर्सी पर बैठकर धनउगाही होती थी। पूरे प्रदेश में भूख, भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज एनडीए सरकार में शांति है और अपराधियों में भय है कि अपराध करेंगे तो बख्शे नहीं जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2013 में आरक्षण प्रणाली पर हाईकोर्ट ने भी कहा था कि कुछ जातियां ही इसका लाभ ले रही हैं। एनडीए सरकार ने पारदर्शिता लाते हुए 10 लाख नौकरियां देने का काम किया है।

2022 के गठबंधन पर सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि हम चाहते थे कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें, लेकिन नजदीक आने पर पता चला। उन्होंने कहा कि अखिलेश भस्मासुर की तरह हमारी पार्टी को तोड़ने लगे और विरोध करने पर हमें तीन तलाक दे दिया।

Also Read- Azam Khan Supreme Court - रिहाई के 40 मिनट बाद ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान के वकील, इसी हफ्ते होगी सुनवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement