Muzaffarnagar News: थार पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार

एसएसपी सूरज कुमार राय और एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में छपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पानीपत-खटीमा

By INA News Desk
Nov 3, 2026 - 15:53
9 Views
Muzaffarnagar News: थार पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरनगर। एसएसपी सूरज कुमार राय और एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में छपार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर 25 अक्टूबर को थार गाड़ी पर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को छपार थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर थार गाड़ी पर फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर छपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हर्ष त्यागी और उज्जवल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, खोखा कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने थार गाड़ी पर फायरिंग की वारदात को कबूल किया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read- Bihar MLC Election Results - विधान परिषद चुनाव में 5 सीटों पर सवर्ण प्रत्याशियों की जीत, जानिए नए समीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement