Deoband: हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेना चाहिए- मदनी

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक्स पर की गई पोस्ट पर लिखा कि नफरत के सौदागर और हिंदू राष्ट्र

Feb 7, 2026 - 20:58
26 Views
Deoband: हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेना चाहिए- मदनी
हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेना चाहिए- मदनी

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक्स पर की गई पोस्ट पर लिखा कि नफरत के सौदागर और हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेना चाहिए। एक दिन ऐसा भी अवश्य आएगा जब जालिमों के गले में जंजीरें होंगी और देश एक बार फिर प्यार, मोहब्बत और इंसाफ के रास्ते में तरक्की करेगा।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां और कुछ संगठन हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं, जबकि उन्हें अपने पड़ोसी देश नेपाल के इतिहास से सीख लेनी चाहिए। हाल के समय में नेपाल में भी इसी तरह की विचारधारा रखने वालों ने हिंदू राष्ट्र स्थापित किया था, लेकिन वह व्यवस्था समाप्त हो गई और वहां लोकतांत्रिक संविधान के तहत एक नई व्यवस्था अस्तित्व में आई। इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में किसी भी देश की वास्तविक प्रगति, स्थिरता और जनकल्याण तभी संभव है जब वहां लोकतांत्रिक व्यवस्था और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा हो न कि किसी एक धर्म या विचारधारा को राष्ट्र पर थोपकर।

Also Read- Hardoi : किसान सम्मान- हरदोई के कृषकों ने जीते 11 पुरस्कार, प्रदर्शनी में दिखाई अपनी उत्कृष्ट उपज की झलक, ओमप्रकाश मौर्य ने हासिल किए सर्वाधिक 7 पुरस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow