Deoband: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मौलाना अरशद मदनी पर साधा निशाना। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने जमीयत उलमा-ए-हिंद

Feb 7, 2026 - 21:19
 0  21
Deoband: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मौलाना अरशद मदनी पर साधा निशाना। 
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मौलाना अरशद मदनी पर साधा निशाना।
  • मौलाना अरशद की सोच संकट में, दिल और दिमाग को साफ करें मदनी
  • हिंदू राष्ट्र के बनाने के मदनी के बयान पर बोले इंद्रेश कुमार- मदनी का बयान संविधान और मानवता के विरुद्ध। 

देवबंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मौलाना मदनी का बयान संविधान और मानवता के विरुद्ध है। उनकी सोच संकट में है, वो अपने दिल और दिमाग को साफ सुधरा करें।

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार शनिवार को नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस भारत सरकार एवं इस्लामिया डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र निर्माण में अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका विषय पर इस्लामिया डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए देवबंद पहुंचे थे। इंद्रेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता में जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वालों को नेपाल से सबक लेने वाले बयान पर कहा कि इस देश के अंदर किसी भी जाति और पंत पर गलत टिप्प्णी देना अपने आपमें असांविधानिक और अमानवीय है। अगर हम संविधान और मानवता के दायरे में देखेंगे तो उनका बयान संविधान और मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी अपनी सोच में संकट है, वो अपने दिल दिमाग को साफ सुधरा भी करें और सांविधानिक व मानवीय भी करें। इंद्रेश कुमार ने कहा कि मेरा उन बुजुर्ग से केवल कहना है कि आप कोई भी ऐसा वक्तव्य न दें जो एक दूसरे के प्रति जहर फैलाता हों। यूजीसी पर इंद्रेश कुमार कहा कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट विचाराधीन है। इसलिए देश की जनता सुप्रीम कोर्ट की ओर इस विश्वास के साथ देख रही है कि बहुत जल्दी ही योग्य फैसला मिलेगा और समस्या का समाधान होगा।

घूसखोर पंडत फिल्म पर देशभर में हो रहे विरोध पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि किसी भी जाति, पंत या भाषा विशेष के लिए टिप्पणियां करना या टिप्पणियों वाले किरदार विकसित नहीं करने चाहिए। जब भारत सर्वजातियों, सर्वभाषाओं, सर्व दलों और सर्व पंतों को सम्मान के साथ रख रहा है और संविधान में उनको मौलिक अधिकार दे रहा है तो किसी को भी इस एकता, भाईचारे और सद्भाव को दूषित करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं से भिड़ने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक पर एफआईआर दर्ज होने के मुद्दे पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि जब भी आप सामान्य से ज्यादा कुछ करेंगे तो वे खराब होता है। अच्छे व्यवहार से हटकर कुछ भी करने से परेशानियां खड़ी होती हैं। भाषीय मानसिक संतुलन इस देश के अंदर सबको रखना चाहिए। रखेंगे तो उनका भी भला होगा समस्याएं भी खडी नहीं होंगी। इसलिए सही रास्ते पर चलें।

Also Read- योगी सरकार का मेगा प्लान: बीडा में 23,590 एकड़ भूमि अधिग्रहण, 56,662 एकड़ तक औद्योगिक विस्तार ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।