Hardoi: दरोगा-सिपाही निलंबित, फिर भी नहीं रुकी उत्पीड़न की वारदात, एससी/एसटी एक्ट से फंसाने की साजिश का आरोप। 

कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के गांव शुक्लापुर निवासी हरिओम शुक्ला ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि लालजीत वर्मा व सुनीत कुमार

By INA News Desk
Feb 7, 2026 - 18:52
70 Views
Hardoi: दरोगा-सिपाही निलंबित, फिर भी नहीं रुकी उत्पीड़न की वारदात, एससी/एसटी एक्ट से फंसाने की साजिश का आरोप। 
pic- AI

हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के गांव शुक्लापुर निवासी हरिओम शुक्ला ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि लालजीत वर्मा व सुनीत कुमार लगातार उसे निशाना बनाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी अपनी पुत्री को आगे कर उसे एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है और इसके जरिए धन उगाही का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार बीते दिन विपक्षियों ने पुलिस के माध्यम से उसे पकड़वाकर थाने में मारपीट कराई, जिसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया था। इसके बावजूद विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और धमकियों का सिलसिला थमा नहीं है।हरिओम शुक्ला का आरोप है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद विपक्षी और अधिक आक्रामक हो गए हैं तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियों से उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने पूरे मामले में अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा दोबारा किसी भी प्रकार की पुलिसिया प्रताड़ना न होने की गारंटी देने की मांग की है। मामले ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read- Hardoi : किसान सम्मान- हरदोई के कृषकों ने जीते 11 पुरस्कार, प्रदर्शनी में दिखाई अपनी उत्कृष्ट उपज की झलक, ओमप्रकाश मौर्य ने हासिल किए सर्वाधिक 7 पुरस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow