Hardoi: थाना कोतवाली देहात में SPEL प्रोग्राम फेज-3 के तहत छात्रों को मिला व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण। 

थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई में दिनांक 07 फरवरी 2026 को Student Police Experiential Learning (SPEL) Program के तृतीय

Feb 7, 2026 - 22:33
38 Views
Hardoi: थाना कोतवाली देहात में SPEL प्रोग्राम फेज-3 के तहत छात्रों को मिला व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण। 
थाना कोतवाली देहात में SPEL प्रोग्राम फेज-3 के तहत छात्रों को मिला व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण। 

हरदोई। थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई में दिनांक 07 फरवरी 2026 को Student Police Experiential Learning (SPEL) Program के तृतीय चरण (फेज-3) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक पुलिस प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत माह दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक छात्र-छात्राओं को “माई भारत पोर्टल” पर पंजीकरण कराकर पुलिस विभाग से जुड़ा व्यवहारिक प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश हैं।

जारी आदेशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी बघौली के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोतवाली देहात में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन जनपद के नोडल अधिकारी (NSS) लक्ष्मी नारायण एवं SPEL नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह चौहान, C.S.N. कॉलेज हरदोई द्वारा नामित छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, नागरिक-पुलिस समन्वय, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं अनुशासन से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन, नागरिक कर्तव्यों की समझ एवं सामाजिक चेतना का विकास करना है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।

Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 फरवरी को करेंगे 4 कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर्स का उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow