Hardoi: नेशनल हाइवे 731 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल। 

NH 731 के हरदोई-संडीला मार पर स्थित बर्जर पेंट फैक्ट्री के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक

Feb 7, 2026 - 22:23
82 Views
Hardoi: नेशनल हाइवे 731 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल। 
नेशनल हाइवे 731 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल। 

हरदोई/संडीला। NH 731 के हरदोई-संडीला मार पर स्थित बर्जर पेंट फैक्ट्री के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और उसकी साइकिल के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक की पहचान सोने लाल पुत्र श्री कृष्णा निवासी ग्राम सोम के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

  • भाकियू नेता ने पेश की मानवता की मिसाल

दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिला अध्यक्ष ने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए पुलिस और स्थानीय राहगीरों की मदद ली और घायल सोने लाल को अपनी निजी गाड़ी से तुरंत संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। 

  • हालत नाजुक, लखनऊ रेफर

संडीला सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सोने लाल की हालत को बेहद चिंताजनक बताया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ  रेफर कर दिया गया है।

Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1 फरवरी को करेंगे 4 कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर्स का उद्घाटन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow