Sitapur: डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। 

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात

Feb 7, 2026 - 22:37
35 Views
Sitapur: डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। 
डीएम एवं एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी सात तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्ता के साथ करें।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर धामिनी एम. दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, तहसीलदार सदर अतुल सेन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 196 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। वहीं जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें—
तहसील बिसवां में 24 में से 06
तहसील मिश्रिख में 72 में से 14
तहसील सिधौली में 42 में से 06
तहसील महमूदाबाद में 24 में से 03
तहसील महोली में 28 में से 03
तहसील लहरपुर में 67 में से 08
शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शेष बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Also Read- Sitapur: सीडीओ एवं एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow