Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, लीकेज व गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी। 

प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। बैठक में जल

Nov 13, 2025 - 18:53
33 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, लीकेज व गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा की, लीकेज व गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी। 
  • जल जीवन मिशन कार्य में पूर्ण रूप से गुणवत्ता बरते:- अनुनय झा
  • टंकियों के कार्यो में लगे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था करायें:-सान्या छाबड़ा

हरदोई: प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यो में शिथिलता एवं गावाों आदि में डाली गयी पाइप लाइनों लीकेज शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम एवं एजेंसियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन कार्य में पूर्ण रूप से गुणवत्ता बरते और पाइप लीकेज की शिकायत प्राप्त होते ही उसे ठीक करायें और शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कहा कि जहां भी जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन टंकियों के कार्यो में लगे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था करायें। बैठक में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित जल निगम विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में सुनी 77 शिकायतें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow