Hardoi: जिला महिला चिकित्सालय में कन्याजन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय हरदोई

By INA News Desk
Nov 13, 2025 - 18:59
41 Views
Hardoi: जिला महिला चिकित्सालय में कन्याजन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
जिला महिला चिकित्सालय में कन्याजन्मोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Hardoi: जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में कन्याजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकम में मुख्य  चिकित्सा अधीक्षक सुबोध कुमार द्वारा कार्यक्रम का शुभांरभ नवजात बालिकाओ के माता पिता को पौधे उपहार स्वरूप प्रदान कर किया गया। कार्यकम में  प्रियंका पाण्डेय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया एवं किसी भी प्रकार की समस्या हेतु जिला प्रोबेशन कार्यालय में सम्पर्क हेतु कहा गया।  

रूबी देवी द्वारा जनपद में संचालित वन स्टॉप सेन्टर पर मिलने वाली समस्त योजनाओ तथा महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया । उक्त कार्यकम में महिला कल्याण विभाग से  प्रियंका पाण्डेय, रूबी देवी, पल्लवी मिश्रा, संध्या, सर्व देव नारायण, विजय रत्ना, वंदना एवं अमित कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow