Sambhal : बरेली हिंसा पर एमएलसी सत्यपाल सैनी का बड़ा बयान, बोले – दोषियों को घर में घुसकर सिखाया जाएगा सबक
एमएलसी सैनी ने सख्त लहजे में कहा कि आज के समय में कोई भी हिंसा या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि “आज जो भी हिंसा करता है, उसे किसी भी
Report : उवैस दानिश, सम्भल
विकासखंड पंवासा में शनिवार को पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा की, लेकिन इस दौरान उनका बरेली हिंसा को लेकर दिया गया बयान चर्चा का केंद्र बना रहा।
एमएलसी सैनी ने सख्त लहजे में कहा कि आज के समय में कोई भी हिंसा या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि “आज जो भी हिंसा करता है, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की जाएगी कि आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो उनके घर में घुसकर भी सिखाया जाएगा सबक।” सत्यपाल सैनी ने 2014 से पहले की स्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सम्भल में दंगे और गुंडागर्दी आम बात थी। गरीब लोग शांति से नहीं जी पाते थे और व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे। “पहले प्रदेश में गुंडागर्दी का बोलबाला था, लेकिन आज किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि वह गुंडागर्दी कर सके।
यदि कोई ऐसा करता भी है तो उसे बख्शा नहीं जाता, सरकार सीधे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है।” उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शांति का माहौल है, जिससे व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार कर रहे हैं और किसान, मजदूर व महिलाएं सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। सत्यपाल सैनी ने पंचायत प्रतिनिधियों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में ब्लॉक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन एमएलसी ने दिया।
What's Your Reaction?











