Sambhal: विधायक को पसंद नहीं सम्भल के तीर्थों का विकास। 

योगी सरकार की सम्भल के तीर्थों की विकास की योगी सरकार की योजना पर सम्भल के सपा विधायक इकबाल महमूद को पसंद नहीं आई

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 16:28
147 Views
Sambhal: विधायक को पसंद नहीं सम्भल के तीर्थों का विकास। 
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

योगी सरकार की सम्भल के तीर्थों की विकास की योगी सरकार की योजना पर सम्भल के सपा विधायक इकबाल महमूद को पसंद नहीं आई है तीर्थों के विकास को दिए एक हजार करोड़ के बजट पर विधायक ने शर्मनाक तंज किया है विधायक ने कहा है सरकार भगवान के घर के विकास को बजट दे रही है भगवान स्वंय विकास करा लेगा किसी से भी करवा लेंगा। सरकार को जनता का विकास करना चाहिए मदरसे स्कूल यूनिवर्सिटी बनाएं तीर्थों के विकास को उन्होंने विकास मानने से इंकार किया है।

सम्भल के तीर्थों के विकास को योगी सरकार द्वारा दिए गए एक हजार करोड़ के बजट के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि तीर्थ भगवान का घर है अपने घर को भगवान खुद सही कर लेगा किसी से भी करा लेगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जनता के लिए क्या किया गया? जनता का विकास करो तब ठीक है। सपा विधायक ने कहा कि जिसके वोट से जीत कर बीजेपी विधायक सांसद असेंबली पार्लियामेंट जाते हैं उनको काम कराएं। तीर्थ स्थलों के विकास को उन्होंने विकास मानने से इंकार कर दिया। वहीं विकास के लिए उन्होंने रोजगार शिक्षण संस्थाएं देने की मांग की। विधायक ने सरकार पर वोट के लिए तीर्थों के विकास का आरोप लगाया। वहीं धर्मस्थलों के विकास में धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक जारत के विकास का प्रस्ताव किया था। प्रस्ताव स्वीकृत भी हो गया मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उद्घाटन भी कर दिया मगर हुआ कुछ नहीं तथा पैसा धापस हो गया।

Also Read- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पीजेंट शो का उद्घाटन, आतिथ्य सत्कार भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी पूंजी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow