Bajpur: आवारा पशुओं पर रोकथाम के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

आवारा व हिंसक पशु द्वारा हो रहे प्रार्थीगणों के खेतों में फसलों को नुकसान को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान नेता हरप्रीत

Dec 1, 2025 - 16:34
48 Views
Bajpur: आवारा पशुओं पर रोकथाम के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
आवारा पशुओं पर रोकथाम के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। आवारा व हिंसक पशु द्वारा हो रहे प्रार्थीगणों के खेतों में फसलों को नुकसान को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर के नेतृत्व में एसडीम डॉ अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंप कर आवारा पशुओं को पड़कर गौशाला के सुप्रद किए जाने की मांग की।किसान नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने बताया ग्राम बेरिया दौलत आदि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा व हिंसक पशु कोहराम मचा रहे है।

खेतों में घुस कर ग्रामीणों की फसल नुकसान पहुंच रहे व ग्रामीण के घर खुले होने के कारण उपरोक्त आवारा पशु घरेलू जनवारों हमला कर रहे हैं।उन्होंने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा से अनुरोध करते हुए कहा आवारा पशुओं को पड़कर जंगल में ना छोड़ा जाए उन्हें गौशाला में सुपुर्द किया जाए।आवारा पशु जंगल में छोड़ने से वापस लौट आते हैं।आवारा पशुओं की वजह से गेहूं की मटर की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और ग्रामीणों पर अटैक कर रहे हैं जिसकी वजह से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है।इस मौके पर सुखदेव सिंह,सतनाम सिंह,सुरेंद्र सिंह,निर्मल सिंह जोगेंद्र सिंह,अवतार सिंह आदि थे।

Also Read- Uttrakhand : बाजपुर में कूड़ा गाड़ी की चपेट में दो साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow