Uttrakhand : बाजपुर में कूड़ा गाड़ी की चपेट में दो साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग

परिवार वालों ने बताया कि चालक ने हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाई थी। कूड़ा गाड़ी का संदेश गीत भी बंद रखा हुआ था। मृतक की मां ने हाथ हिलाकर चालक को रोकने का इशा

By INA News Desk
Nov 30, 2025 - 18:39
47 Views
Uttrakhand : बाजपुर में कूड़ा गाड़ी की चपेट में दो साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग
Uttrakhand : बाजपुर में कूड़ा गाड़ी की चपेट में दो साल की बच्ची की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग

बाजपुर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 4 गांधी नगर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आकर दो साल की आरोही पुत्री अनिल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद भाजपा नेता गौरव शर्मा ने नगर पालिका प्रभारी मनोज दास से फोन पर बात कर ठेकेदार के ठेके को रद्द करने और चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिवार वालों ने बताया कि चालक ने हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाई थी। कूड़ा गाड़ी का संदेश गीत भी बंद रखा हुआ था। मृतक की मां ने हाथ हिलाकर चालक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक को कुछ सुनाई नहीं दिया। नगर पालिका ने मानकों का पालन न करने वाले चालक को रखा है। गाड़ी का साउंड कभी तेज रखा जाता है तो कभी पूरी तरह बंद।

गौरव शर्मा ने आज सुबह पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संतावना दी। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार परिवार को कम से कम 5 लाख रुपये का मुआवजा दे। इस दुख की घड़ी में गौरव शर्मा और बाजपुर के लोग शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow