Uttrakhand : उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य बढ़कर 405 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों के लिए राहत

गन्ना राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू ने कहा कि यह कदम किसानों की मेहनत का सम्मान करता है। इससे उनकी आय बढ़ेगी, परिवार मजबूत होंगे और कृषि क्षेत्र को नई ताकत मि

Nov 30, 2025 - 18:36
40 Views
Uttrakhand : उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य बढ़कर 405 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों के लिए राहत
Uttrakhand : उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य बढ़कर 405 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों के लिए राहत

बाजपुर। उत्तराखंड सरकार ने 2025-26 पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य सलाहकार मूल्य बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से किसानों को फायदा होगा। जल्द पकने वाली किस्म के गन्ने का मूल्य 375 रुपये से बढ़ाकर 405 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सामान्य किस्म का मूल्य 365 रुपये से बढ़कर 395 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

गन्ना राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू ने कहा कि यह कदम किसानों की मेहनत का सम्मान करता है। इससे उनकी आय बढ़ेगी, परिवार मजबूत होंगे और कृषि क्षेत्र को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद दिया।

राज्य मंत्री ने बताया कि सरकार किसानों को समय पर पूरा भुगतान सुनिश्चित करेगी। खरीद केंद्रों पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से किसानों में खुशी की लहर है और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow