Uttrakhand : नानकसर ठाठ गुरुद्वारा में गुरु मानव ग्रंथ समागम का आयोजन

समागम में गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय डेरा जत्था भाई दलजीत सिंह खालसा, प्रसिद्ध जत्था भाई अमरजीत सिंह

Nov 30, 2025 - 18:38
 0  38
Uttrakhand : नानकसर ठाठ गुरुद्वारा में गुरु मानव ग्रंथ समागम का आयोजन
Uttrakhand : नानकसर ठाठ गुरुद्वारा में गुरु मानव ग्रंथ समागम का आयोजन

बाजपुर। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में सालाना गुरु मानव ग्रंथ समागम का आयोजन होगा। मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि समागम एक से सात दिसंबर तक चलेगा। एक से छह दिसंबर तक रात को दीवान होगा। सात दिसंबर को दिन भर कीर्तन दरबार सजेगा।

समागम में गुरुद्वारा बांग्ला साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय डेरा जत्था भाई दलजीत सिंह खालसा, प्रसिद्ध जत्था भाई अमरजीत सिंह गालिब खुर्द पंजाब, ज्ञानी अतर सिंह हेड ग्रंथी फतेहगढ़ साहिब पंजाब सहित दूर-दराज से नामी रागी, डंडी, कथा वाचक और धर्म प्रचारक पहुंचेंगे।

सात दिसंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ अमृत संचार होगा। धन-धन बाबा कुंदन सिंह जी की स्मृति में रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप भी लगेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow