Hardoi: प्रतिष्ठित स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप, 17 छात्राएं अस्पताल में भर्ती।
नगर के प्रतिष्ठित लायंस पब्लिक स्कूल में अचानक गैस जैसी तीखी गंध फैलने से अफरा-तफरी मच गई। गंध महसूस होते ही कई छात्राओं
रिपोर्ट- मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई) गुरुवार सुबह नगर के प्रतिष्ठित लायंस पब्लिक स्कूल में अचानक गैस जैसी तीखी गंध फैलने से अफरा-तफरी मच गई। गंध महसूस होते ही कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति गंभीर होते ही विद्यालय प्रशासन ने तुरंत अभिभावकों को सूचना देकर सभी बच्चों को घर भेजा।स्कूल स्टाफ के हाथ-पांव फूले रहे और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। घटना की सूचना पाकर सीओ, एसडीएम व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
विशिष्ट सूत्रों के मुताबिक जिस स्प्रे से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी वह ‘स्पायर’ भी बताया जा रहा है। इसी क्रम में सामने आया कि सिरोना इम्पावर सेल्फ-डिफेंस पेपर स्प्रे के उपयोग से यह घटना हुई। इस स्प्रे में मौजूद ओलियोरेसिन कैप्साइसिन—जो अत्यंत तीव्र रसायन है—आँखों में जलन, लालिमा, सूजन, सांस लेने में तकलीफ और अनैच्छिक रूप से आँखें बंद होने जैसी प्रतिक्रियाएँ पैदा करता है। बताया गया कि इसी वजह से 17 छात्राओं की हालत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया।घायल छात्राओं में — अनुष्का, निधि, लायबा खान, दीपाली, ईलीमा, तान्या, संस्कृति, वर्णिका, प्राची राठौर, अपूर्वा तिवारी, कविता, यशी गुप्ता, अंजली कनौजिया, आराध्या, निदा सिद्दीकी, स्तुति और दिव्यानी शामिल हैं।
सभी को नगर के आर.बी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां अंजली की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और एहतियातन मीडिया व आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी हरदोई भी अस्पताल पहुंचे और भर्ती छात्राओं से उनका हाल जाना। पेपर स्प्रे के कारण हुई इस खतरनाक घटना ने स्कूल सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि स्प्रे स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और किसने इसका उपयोग किया।
What's Your Reaction?











