Sambhal: जिलाधिकारी के निर्देश पर भट्टे की जांच, कमियां मिलने पर सील। 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में हसनपुर रोड स्थित ग्राम इमाद उल मुल्क के पास फैजान ब्रिक्स मिल पर संयुक्त टीम ने जांच

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 16:07
639 Views
Sambhal: जिलाधिकारी के निर्देश पर भट्टे की जांच, कमियां मिलने पर सील। 
जिलाधिकारी के निर्देश पर भट्टे की जांच, कमियां मिलने पर सील। 
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में हसनपुर रोड स्थित ग्राम इमाद उल मुल्क के पास फैजान ब्रिक्स मिल पर संयुक्त टीम ने जांच की। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान जीएसटी, प्रदूषण, पीडब्ल्यूडी, माइनिंग, फायर, अंडरग्राउंड वॉटर विभाग और भूमि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं की गहन जांच की और कई अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में यह पाया गया कि भट्ठे पर निर्धारित 33 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित नहीं किया गया था। इसके अलावा भूगर्भ जल दोहन की एनओसी (No Objection Certificate) भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। साथ ही, भट्ठे पर प्रदूषण नियंत्रण संबंधी मानकों का भी पूर्ण पालन नहीं पाया गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से भट्ठे को सील करने के आदेश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भट्ठा स्वामी को कमियों को पूरा करने के लिए समय दिया गया है। तय अवधि में यदि सभी आवश्यक शर्तें पूरी कर दी जाती हैं और विभागीय अनुमतियां प्रस्तुत की जाती हैं, तो आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा। अन्यथा भट्ठे के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और वैधानिक मानकों के पालन के प्रति गंभीर है। किसी भी अवैध या नियमविरुद्ध रूप से संचालित इकाई के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम ने मौके से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी है, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Also Read- Sambhal: लौह पुरुष पटेल की 150वीं जयंती पर सम्भल पुलिस ने निकाली रन फॉर यूनिटी, बहजोई में एकता, अखंडता और समरसता का संदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement