Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय में छापा, सात संदिग्ध दबोचे।
एआरटीओ कार्यालय में दलाली का काम बंद नहीं हो पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने छापामारी करके सात संदिग्ध को पकड़ा है। जिनके...
उवैस दानिश, सम्भल
Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय में दलाली का काम बंद नहीं हो पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने छापामारी करके सात संदिग्ध को पकड़ा है। जिनके दलाल होने का शक है जिनसे पूछताछ जारी है। जिसके बाद से कार्यालय में हड़कंप मचा है।
सोमवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने एआरटीओ कार्यालय पर अचानक छापा मारा। कार्यालय के बाहर बैठे कुछ दलाल छापामार कार्यवाही से बचते हुए भाग गए। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ियां एआरटीओ कार्यालय के गेट पर रुकीं। कार्यालय के बाहर घूम रहे दलाल बाइक उठाकर भाग निकले। कार्यालय में खड़े लोगों से उनके आने का कारण और परेशानी के बारे में भी जानकारी की।
Also Read- Sambhal News: छह बिंदुओं पर पूर्व आईपीएस के बयान दर्ज, गाड़ी से हटाए अपने वर्दी वाले फ़ोटो।
सिटी मजिस्ट्रेट ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के अलावा कार्यालय आने वालों लोगों से जानकारी की। उस दौरान 7 बाहरी व्यक्ति कार्यालय के बाहर मिले। जिनसे पूछताछ जारी है। जिन पर दलाल होने का शक है। पकड़े गए लोगों में मो. कलीम, अनुज सिंह, मो. अनस, रंजीत सिंह, मो. दानिश, अवधेश कुमार, जहां जैब से पूछताछ जारी है।
#सम्भल एआरटीओ कार्यालय में छापा, सात संदिग्ध दबोचे
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) May 5, 2025
एआरटीओ कार्यालय में दलाली का काम बंद नहीं हो पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने छापामारी करके सात संदिग्ध को पकड़ा है। जिनके दलाल होने का शक है जिनसे पूछताछ जारी है। जिसके बाद से कार्यालय में हड़कंप मचा है।@sambhalpolice pic.twitter.com/LM3QXd9Yev
What's Your Reaction?