Sambhal News: निजी प्रकाशकों की किताबें लगाना 33 स्कूलों को पड़ा भारी। 

जनपद सम्भल में निजी स्कूलों पर जिलाधिकारी का एक बड़ा एक्शन हुआ है जहां उन्होंने निजी प्रकाशनों की किताबें स्कूल में पढ़ाने को लेकर 33 निजी स्कूलों पर....

May 5, 2025 - 15:11
73 Views
Sambhal News: निजी प्रकाशकों की किताबें लगाना 33 स्कूलों को पड़ा भारी। 

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में जिलाधिकारी ने 33 निजी स्कूलों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है। निजी प्रकाशकों की किताबों को लेकर कार्रवाई हुई है।

जनपद सम्भल में निजी स्कूलों पर जिलाधिकारी का एक बड़ा एक्शन हुआ है जहां उन्होंने निजी प्रकाशनों की किताबें स्कूल में पढ़ाने को लेकर 33 निजी स्कूलों पर एक एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जनपद में छात्रों पर खास दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव बनाने पर 33 निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया। प्रशासन ने प्रत्येक स्कूल पर एक-एक लाख रुपये का दंड लगाते हुए एक सप्ताह में जमा करने का निर्देश दिया है। निजी प्रकाशकों की किताबें बेचने और छात्रों को विशेष दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सम्भल जिले के 33 निजी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Also Read- Sambhal News: छह बिंदुओं पर पूर्व आईपीएस के बयान दर्ज, गाड़ी से हटाए अपने वर्दी वाले फ़ोटो।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम के उल्लंघन के तहत की गई है। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया ने  बताया कि सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में इस्तेमाल हो रही किताबों की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया कि 33 स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें चला रहे थे। इसके अलावा छात्रों को केवल विशेष विक्रेताओं से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow