Sambhal : धनारी थाना के गेट पर युवक ने बनाई रील, वीडियो वायरल
मामला सम्भल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक युवक धनारी थाना के गेट पर पहुंचा और वहां खड़े होकर रील बनानी शुरू कर दी। इस दौरान युवक ने मोबाइल कैमरे के सामने अलग-अ
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सोशल मीडिया पर सस्ती शोहरत पाने की होड़ लोगों को किस हद तक ले जा सकती है, इसका ताजा उदाहरण धनारी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। धनारी थाना के मुख्य गेट पर एक युवक ने रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मामला सम्भल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक युवक धनारी थाना के गेट पर पहुंचा और वहां खड़े होकर रील बनानी शुरू कर दी। इस दौरान युवक ने मोबाइल कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए और वीडियो रिकॉर्ड किया। थोड़ी ही देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक थाने के गेट के ठीक सामने खड़ा होकर रील बना रहा है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि थाने जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकतें सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। लोगों ने सवाल उठाए कि जब युवक रील बना रहा था, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोका क्यों नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की लापरवाही बता रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन आजकल युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई बार यह फैशन कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन जाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों और खासकर सरकारी कार्यालयों या थानों के बाहर इस तरह की गतिविधियों से बचें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद धनारी थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल का उदाहरण मानते हुए कह रहे हैं कि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोकना जरूरी है, ताकि थानों जैसी संवेदनशील जगहों की गरिमा और सुरक्षा बनी रहे।
Also Click : Hardoi : हरदोई के समथरी गांव में भूमि विवाद के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, एसपी ने दिए निर्देश
What's Your Reaction?











