Sambhal: दिल्ली रोड स्थित सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल सील, बिना अनुमति बनी दीवार पर कार्रवाई की तलवार लटकी। 

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम में तहसीलदार सहित कई

By INA News Desk
Oct 31, 2025 - 15:57
308 Views
Sambhal: दिल्ली रोड स्थित सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल सील, बिना अनुमति बनी दीवार पर कार्रवाई की तलवार लटकी। 
दिल्ली रोड स्थित सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल सील, बिना अनुमति बनी दीवार पर कार्रवाई की तलवार लटकी। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम में तहसीलदार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जांच के दौरान टीम ने बैंक्विट हॉल ऑनर को कई बार कॉल और मैसेज के माध्यम से मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद ऑनर मौके पर नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, टीम जब सलमान पैलेस बैंक्विट हॉल पहुंची तो बुलडोजर भी साथ में लाया गया था। पूछताछ में पता चला कि बैंक्विट हॉल की दीवार विनियमित क्षेत्र (रेगुलेटेड एरिया) में बिना किसी अनुमति के बनाई गई थी। यह निर्माण संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त है और नियमों के तहत कार्रवाई की जायेगी। ऑनर के अनुपस्थित रहने के कारण टीम द्वारा मौके पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नहीं की गई। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंक्विट हॉल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनर के उपस्थित होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शहर में ऐसे कई अवैध निर्माणों की पहचान की जा चुकी है और उन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने कहा कि बिना अनुमति निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read- Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव का तीखा प्रहार, 'बाहरी सरकार बिहार नहीं चलाएगी, बिहार का लाल ही राज्य संभालेगा'; पूर्व डिप्टी सीएम ने एनडीए पर साधा निशाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow