Pilibhit News: पीलीभीत मे होगा 22 एवं 23 फरवरी को मैत्री महोत्सव, भारत और नेपाल के कलाकार मचाएंगे धूम
इस मैत्री महोत्सव मे नेपाल और भारत के कलाकारों के संस्कृत मैत्री यात्रा, लोक नृत्य संगीत नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच रिश्ते...
By INA News Pilibhit.
Report: कुँवर निर्भय सिंह
भारत नेपाल सामरिक संबंधों को मजबूत करने व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के संस्कृति पर्यटन विभाग के द्वारा 19 दिवसीय भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका आखिरी पड़ाव पीलीभीत में 22 व 23 फरवरी को होगा। महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है इसकी जानकारी नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन सिंह तोमर ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी है।
उत्तर प्रदेश में संस्कृति पर्यटन विभाग के द्वारा प्रदेश के आठ जनपदो सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत मे 19 दिवसीय भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 5 फरवरी को सिद्धार्थनगर से हो गया है।
Also Read: Uttrakhand News: कोतवाली पुलिस ने 5000 का ईनामी बदमाश को पड़कर जेल भेजा
इस मैत्री महोत्सव मे नेपाल और भारत के कलाकारों के संस्कृत मैत्री यात्रा, लोक नृत्य संगीत नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच रिश्ते मजबूत होंगे क्योंकि दोनों देशों के बीच सदियों से पुराने संबंध है।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन सिंह तोमर ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षा गृह में 22 व 23 फरवरी को भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा महोत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है महोत्सव में दर्शकों को प्रवेश निशुल्क रहेगा।
- महोत्सव में रहेगा यह खास
भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में दोनों देशों की संस्कृतिक मैत्री यात्रा, लोक नृत्यो की प्रस्तुति, परिधान शो, भारत नेपाल फ्यूजन बैंड शो, उत्तर प्रदेश लोकरंग, रघुनंदन और समुद्र मंथन नृत्य नाटिका और लोकप्रिय गायन की प्रस्तुति। महोत्सव में संस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी, पर्यटन फोटोग्राफी प्रतियोगिता, व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि मुख्य आकर्षण रहेंगे।
What's Your Reaction?











