Uttrakhand News: कोतवाली पुलिस ने 5000 का ईनामी बदमाश को पड़कर जेल भेजा
विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज उ0 प्र0 को प्रकाश में लाया गया। अपर्ता की तलाश तथा अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु सा...
रिपोर्ट: आमिर हुसैन
By INA News Uttrakhand.
बाजपुर: कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने खुलासा करते हुए बताया, 15 जून 2023 को रवि सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम बल्लीगेट गेट बन्नाखेड़ा ने पुलिस को सूचना दी उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन जो 13 जून 2023 की सायं से गायब है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई वेदप्रकाश सिंह के सुपुर्द की गई।
विवेचक द्वारा उक्त अभियोग में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज उ0 प्र0 को प्रकाश में लाया गया। अपह्रता की तलाश तथा अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए गए पता नहीं चला। अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की का आदेश न्यायालय से प्राप्त कर कुर्की की गई। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक कविंद्र शर्मा के सुपुर्द कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहर्ता की बरामदगी टीम गठित की।
अभियोग में सुरागरसी पतारसी करते हुए मोबाइल सर्विलांस की मदद से अपहर्ता एवं अभियुक्त के गंगासागर राजस्थान में होने का पता चलने पर 18 फरवरी 2025 को मय हमराही उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा एवं कांस्टेबल अमित कुमार के थाना जवाहर नगर गंगासागर राजस्थान गये वहां से स्थानीय पुलिस का सहयोग से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजेश कुमार को लड़की एवं एक बच्चा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। अभियोग में धारा 366 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई अपराध महिला सम्बन्धी होने के कारण अभियोग की विवेचना 19 फरवरी 2025 को एसआई कुसुम रावत के सुपुर्द की गयी। अपहर्ता के 180 वीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग मे धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की। पुलिस टीम एसएसआई विनोद फर्त्याल,कांस्टेबल अमित राणा आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?











